अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान रसलपुर धुरिया पॉलिटेक्निक कॉलेज चौक निवासी विलास यादव के पुत्र 19 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई. घटना के समय घायल युवक मवेशियों के लिए घास लेकर आ रहा था. इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. लोगों ने घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि घटना की जानकारी है. जांच की जा रही है. युवक का इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन