श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन

सिंहेश्वर. श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने एक लावारिश शव का अंतिम संस्कार किया. बताया कि श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन आसपास के क्षेत्रों में लावारिस शवों का मानवीय तरीके से अंतिम संस्कार करता है. संस्था के द्वारा कोरोना काल में दाह संस्कार शुरू हुई थी और अब तक कई ऐसे शवों का दाह संस्कार कर चुकी है जिन्हें परिजन छोड़ देते हैं. जिसमें अंतिम संस्कार किया जाता है. श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने बताया कि मेला ग्रांउड में लावारिस हालत में एक बुजुर्ग महिला की शव पड़ी हुई थी. संध्या में स्थानीय लोगों के द्वारा फाउंडेशन को सूचित किया गया. सूचना के बाद स्थानीय सिहेंश्वर थानाध्यक्ष को फाउंडेशन के संस्थापक निखिल और मुख्य प्रबंधक सागर के द्वारा सूचना दी गयी. सूचना के उपरांत थानाध्यक्ष ने मौखिक आदेश से फाउंडेशन के आपसी सहमति से सोमवार रात्रि में मुक्ती धाम सिहेंश्वर में दाह संस्कार किया गया. मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, मनीष मोदी, शोनू भगत, प्रिंस यादव, सूरज कुमार सिंह राठौर, बौआ, अंशुमान सिंह, छोटू कुमार, राजा यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन