पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या पर भाकपा ने जताया रोष

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या पर भाकपा ने जताया रोष

पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या पर भाकपा ने जताया रोष

विज्ञापन

आलमनगर. आलमनगर सोनामुखी मार्ग पर सोनामुखी बजरंगबली मंदिर के पास गंगापुर के पूर्व मुखिया सह भाकपा नेता विष्णुदेव शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र नवनीदिष्ट शर्मा की हत्या पर भाकपा ने जताया. भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर व जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि आलमनगर सहित पूरे बिहार में विधि व्यवस्था चरमरा गयी है. नेताओं ने कहा कि अब तक हत्यारे पकड़ से बाहर है. कुछ दिन यहां के पूर्व मुखिया की भी हत्या हुई थी. उन्होंने कहा कि यह इलाका अपराधियों के लिए सुरक्षित बनता चला जा रहा है. अपराधियों के तांडव को रोकने में पुलिस प्रशासन विफल है. भाकपा नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो भाकपा बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर होगी. भाकपा नेताओं ने मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा व जानमाल की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन