40 लीटर देसी शराब व 18 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

40 लीटर देसी शराब व 18 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब व 18 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरफ़ बरामद किया. वहीं दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नं 14 लक्ष्मीनियां टोला का अवधेश मंडल चाय दुकान पर देसी शराब बेचता है. पुलिस ने दुकान में छापेमारी की. इस दौरान एक आरोपी भागने के प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया . पकड़े आरोपी के पास से तलाशी के दौरान 20 लीटर देसी मिला. वहीं पुलिस ने पेट्रोल पंप के समीप एक दुकान में छापामारी कर सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड नं 11 के अरुण राम को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं धनबाद चौक स्थित उदय मंडल के चाय दुकान में छापेमारी की. पुलिस को देख तस्कर भागने में कामयाब रहा. जबकि 18 बोतल प्रतिबंधित सिरफ को बरामद किया. छापेमारी दल में एसआइ कपिल देव यादव, एएसआइ देवेंद्र ठाकुर, पुलिस बल लक्ष्मण कुमार व ओम प्रकाश कुमार शामिल थे. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सभी पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




