राजस्व महाअभियान के तहत जमाबंदी की प्रति वितरित
Updated at : 03 Sep 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन

राजस्व महाअभियान के तहत जमाबंदी की प्रति वितरित
विज्ञापन
जीतापुर.
मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भतखोरा पंचायत सरकार भवन में बुधवार को राजस्व महाअभियान के तहत रैयतों के बीच जमाबंदी की प्रति वितरित की गयी. राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक सभी पंचायतों में माइक्रोप्लान के अनुसार संचालित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जमीन संबंधी दस्तावेजों का त्रुटि सुधार, नामांतरण, बंटवारा नामांतरण में आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा अभी तक 38 आवेदन आया है. मौके पर विकास मित्र सुमन कुमार भारती, रोजगार सेवक सुनील कुमार, पिंटू कुमार यादव, अमित कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




