सीओ से समन्वय कर डंपिंग यार्ड के लिए भूमि चिन्हित करें कार्यपालक पदाधिकारी- डीएम

Updated:
विज्ञापन
सीओ से समन्वय कर डंपिंग यार्ड के लिए भूमि चिन्हित करें कार्यपालक पदाधिकारी- डीएम

सीओ से समन्वय कर डंपिंग यार्ड के लिए भूमि चिन्हित करें कार्यपालक पदाधिकारी- डीएम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सोमवार को शहरी विकास, बूडको, नगर परिषद, नगर पंचायत, नगर विकास, शहरी योजना की समीक्षा बैठक की, जिसमें डीएम ने नगर निकायों में कचरों के निस्तारण के लिए सभी कार्यपालक पदाधिकारी को डम्पिंग यार्ड निर्माण कराने के संबंध में जिला के संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया. विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से नगर निकाय में महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमानुसार लाइट का अधिष्ठापन कराने के लिए डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है. विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूर्व से नगर निकायों में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा के नियमानुसार मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया. जल-जीवन हरियाली अभियान योजना के लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए भी निर्देश दिया. जिला के नगर निकायों में पार्क निर्माण के संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थल चयनित करने के लिए भी डीएम ने निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन