एक्सप्रेस-वे का जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू - सांसद

एक्सप्रेस-वे का जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू - सांसद
मधेपुरा. पटना से पूर्णिया तक बनने वाली एक्सप्रेस-वे का जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा. इसके निर्माण पर 12 हजार करोड़ रुपया खर्च का अनुमान लगाया गया था. लेकिन फाइनल एलाइनमेंट तय होने के बाद अब उस पर 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि उस पर खर्च होगी. उक्त बातें मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कही. सांसद ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे किस-किस इलाके से गुजरेगी उस मौजा नाम भारत सरकार के गजट में छप गया है. इसमें मधेपुरा और सहरसा जिले के कुछ गांव को भी शामिल किया गया है. सहरसा जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व ग्राम के लिए कमेटी का गठन कर दिया है, जिसमें अमीन, सीआई, कर्मचारी और एसडीओ को शामिल किया गया है. यह कमेटी जमीन अधिग्रहण के लिए खाता-खेसरा को चिन्हित करेगी. जहां-जहां जमीन उपलब्ध होते जायेगी निर्माण काम होता जाएगा. जल्द काम शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को पटना आने-जाने में सुविधा होगी. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव, सांसद प्रतिनिधि विजेंद्र यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




