प्रो आइएन के निधन पर जताया शोक

प्रो आइएन के निधन पर जताया शोक
मधेपुरा . ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में प्रो इंद्रदेव नारायण सिन्हा के निधन पर मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने की. उन्होंने बताया कि प्रो इंद्रदेव नारायण सिन्हा, पटना विश्वविद्यालय पटना के विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष तथा दर्शन परिषद बिहार की शोध-पत्रिका दार्शनिक अनुगूंज के प्रधान संपादक थे. उनके निधन से न केवल दर्शनशास्त्र, बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति हुई है. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो इंद्रदेव नारायण सिन्हा पाश्चात्य दर्शन के ज्ञाता थे. उनको दर्शन परिषद बिहार द्वारा सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेड़ जोधपुर राजस्थान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था. वह अखिल भारतीय दर्शन परिषद तथा इंडियन फिलॉसफिकल कांग्रेस दोनों संगठनों के सामान्य अध्यक्ष रह चुके थे. मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार सुमन, डाॅ संजय कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, पीटीआई नंदन कुमार भारती, कैलाश प्रसाद गुप्ता, प्रणव कुमार प्रियदर्शी, महेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, मणिकांत कामती, मोती यादव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




