भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, ट्रैक्टर जब्त

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी मंगल सिंह व छातापुर (सुपौल) थाना के झाखरगढ़ गांव निवासी ज्ञानचंद सिंह के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. शुक्रवार को झखारगढ़ निवासी ज्ञानचंद सिंह कुछ लोगों के साथ परमानन्दपुर गांव पहुंचकर कर ट्रैक्टर से खेत की जोत लगा. इसकी मानकरी मंगल सिंह को मिली. वह भी कुछ लोगों के साथ पहुंचे. खेत जोत करने से मना करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गयी. इधर, थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन