उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगाही में बाल संसद का हुआ गठन
Published by : Kumar Ashish Updated At : 10 Apr 2026 6:51 PM
हर बच्चा केवल पढ़े ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीना भी सीखे.
पुरैनी
प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगाही में बाल संसद का गठन किया गया. इस प्रेरणादायक आयोजन का संचालन प्रधानाध्यापक गौतम कुमार के मार्गदर्शन में तथा संयोजक शिक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता एवं उपसंयोजक शिक्षिका श्रीमती पूजा की देखरेख में किया गया.उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनाव नहीं हुआ, बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतंत्र की भावना का एक जीवंत पाठ पढ़ाया गया. विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और सपनों से गूंज उठा. सर्वसम्मति से वर्ग आठ के छात्र सूरज कुमार को प्रधानमंत्री तथा सुजीता कुमारी को उपप्रधानमंत्री चुना गया.यह केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, विश्वास और भविष्य की नींव है.इसके उपरांत विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर उनके नाम गांधी, कलाम, गंगा, कोसी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे महान आदर्शों पर रखा गया—ताकि हर बच्चा केवल पढ़े ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीना भी सीखे.समूहवार चयन में गांधी समूह में मंत्री जन्नतुन खातून उपमंत्री धीरज कुमार, कलाम समूह में मंत्री सोनाक्षी कुमारी ,उपमंत्री शिवम कुमार, गंगा समूह में मंत्री आयत प्रवीण, उपमंत्री हिमांशु कुमार, कोसी समूह में मंत्री आयुष कुमार ,उपमंत्री अंशु कुमारी और सुभाष चंद्र बोस समूह में मंत्री मनीष कुमार , उपमंत्री करिश्मा कुमारी भगत सिंह समूह में मंत्री अंकुश राज , उपमंत्री लता कुमारी का चयन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक अंजू कुमार अंजन, माला सिन्हा, पूजा कुमारी, कुमार भास्कर, मोहम्मद शहनवाज अख्तर, मोहम्मद शमशाद अंसारी, प्रशांत कुमार (कंप्यूटर शिक्षक) एवं कैलाश कुमार शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक मौजूद थे. प्रधानाध्यापक गौतम कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें यह सिखाता है कि “नेता पैदा नहीं होते, बल्कि अवसर और सही मार्गदर्शन उन्हें बनाते हैं.आज का यह आयोजन बच्चों के लिए सिर्फ एक अनुभव नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाला एक कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










