थाना में घुसकर मारपीट मामले में 14 नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

थाना में घुसकर मारपीट मामले में 14 नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन
कुमारखंड.
थाना में घुसकर मारपीट मामले में पुलिस ने 14 नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है. जबकि गिरफ्तार चार उपद्रवियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि मंगलवार को लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के मो अशफाक समेत उनके समर्थकों ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई व पथराव किया था. इसे लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने एसआइ गणेश पासवान के आवेदन पर कांड संख्या-179/25 दर्ज कर 14 नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया. वहीं घटना के दौरान पुलिस कर्मियों ने सोनू कुमार, मो सद्दाम, मो शमीम, मो सोहैल तनवीर उर्फ छोटू को पकड़ लिया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










