नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत अंतर्गत उदा गांव के वार्ड संख्या दो से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है. इसको लेकर परिजनों ने मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही लड़की की बरामदगी के साथ आरोपित की गिरफ्तारी की जायेगी. दर्ज कराये गये मामले में सबिता देवी ने कहा कि रात में सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गये. रात्रि करीब 11:30 बजे उनकी पुत्री घर पीछे शौच करने गयी. जहां पूर्व से घात लगाये पांचु महतो के पुत्र 19 वर्षीय विकास कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया. लड़की की माता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जतायी है. मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन