मारपीट को लेकर मामला दर्ज

मारपीट को लेकर मामला दर्ज
ग्वालपाड़ा . अरार थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी ललन कुमार ने गांव के ही बाबुल कुमार पिता नवल यादव व नवल यादव पिता गवज यादव के विरुद्ध मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया है. ललन ने आरोप लगाया कि मंगलवार को बाबुल व नवल समेत अन्य अज्ञात लोगों ने छोटे भाई की पत्नी को गाली देने लगा. डर से भाभो आंगन चली गयी. मना करने पर भी सभी ने ललन के साथ मारपीट की. वहीं नवल के आदेश पर बाबुल ने गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया. लोगों ने ललन को पीएचसी ग्वालपाड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि ललन के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










