समाज का प्रत्येक आदमी जब तक नहीं होगा नशा मुक्त, तक तब अभियान नहीं होगा सफल

समाज का प्रत्येक आदमी जब तक नहीं होगा नशा मुक्त, तक तब अभियान नहीं होगा सफल
मधेपुरा. यूवीके कॉलेज कडामा में सोमवार को नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया गया. प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा ने कहा कि कुलपति के निर्देशों का अनुपालन कर कार्यशाला, संकल्प तथा इसका अपने परिक्षेत्र में जागरूकता अभियान फैलायी जाय. इसी का अनुपालन करते हुये कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्र शेखर मिश्रा, प्रेम नाथ आचार्य व प्रो अमरेंद्र कुमार झा ने पूर्व सूचना देकर स्वयंसेवकों को कार्यशाला में जागरूकता फैलायी. इस दौरान वक्ताओं ने नशा को नाश का कारण बताया. वक्ताओं ने नशा सेवन से होने वाले गंभीर बीमारी के बारे में बताया. इसके सेवन से समाज व परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी. कहा कि जबतक समाज का प्रत्येक आदमी नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए संकल्पित नहीं होगा, तक तब नशा मुक्ति अभियान सफल नहीं होगा. लोगों को नशा का सेवन नहीं करने को लेकर से प्रेरित किया. रै मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ ललन कुमार झा, हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ शेखर झा, श्यामल किशोर जयसवाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










