बुधामा पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर लगा कैंप

Updated at : 30 Jan 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
बुधामा पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर लगा कैंप

बुधामा पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर लगा कैंप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों की समस्या व निराकरण के लिए शिविर का आयोजन गुरुवार को किया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मिथुन कुमार सिंह ने की. कैंप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, ट्राइसाइकिल, सहायक उपकरण, कबीर अंत्येष्टि, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ व सभी प्रकार के पेंशन से संबंधित आवेदन लिया गया. मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कदम है. बुधामा पंचायत भवन से प्रखंड की दूरी लगभग 17 किमी है. पेंशन के लिए आवेदन करने वाले लाभुक महज इस काम के लिए प्रखंड कार्यालय का दौड़ लगाते थे, लेकिन पंचायत में जो यह शिविर लगाया गया. मौके पर कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, आवास सहायक सुनील कुमार, विकास मित्र मानती कुमारी, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन