राजस्व महा अभियान को लेकर बीड़ी रणपाल पंचायत में लगा शिविर

राजस्व महा अभियान को लेकर बीड़ी रणपाल पंचायत में लगा शिविर
उदाकिशुनगंज. राजस्व महा अभियान को लेकर गुरुवार को बीड़ी रणपाल पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीओ हरिनाथ राम, राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे. सीओ ने कहा कि राजस्व महा अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी मौजा के जमीन संबंधित दस्तावेजों की त्रुटियां को दूर कर सही जानकारी उपलब्ध कराना है. ताकि जमीन लोगों की डिजिटल जमाबंदी रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो सके. इसके लोगों को खाता, खेसरा, रकवा आदि की त्रुटियों को दूर किया जा सके. सीओ ने कहा कि यह महा अभियान सरकार द्वारा सभी पंचायतों में तिथिवार आयोजित की गयी है. शिविर में पहुंचकर जमीन संबंधित त्रुटियों का सुधार नि: शुल्क किया जाता है. अगर कोई भी राजस्व कर्मचारी या हल्का कर्मचारी रुपये की मांग करती है, तो इसकी शिकायत डीएम से करें. शिकायत सही पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




