भाजपा का आलमनगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित

Updated:
विज्ञापन
भाजपा का आलमनगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित

केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लेकर जाय.

विज्ञापन

पुरैनी प्रखंड स्थित बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर आलमनगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता पुरैनी मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने किया एवं संचालन निरंजन झा ने किया. कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लेकर जाय. हाल के दिनों में बिहार की एनडीए सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने, सामाजिक सुरक्षा का लाभ 11 सौ रुपए करने की चर्चा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर करेंगे. जिससे कि जन मानस को लाभ मिल सके. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा जिला प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हमें विधानसभा स्तरीय सभी बूथों को सशक्त बनाने हेतु बूथों का सत्यापन करना है एवं नए कार्यकर्ताओं को बूथों पर जोड़ना है.सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजित करके उन्हें परीक्षण भी दिया जाना है. कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अभिषेक कुमार साह, विधानसभा संयोजक अरुण मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र राम, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित सिंह, भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, आलमनगर के मंडल अध्यक्ष अवधेश मंडल, सुमित सिंह, विकास सिंह, चौसा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सुबोध सिंह निषाद, उदाकिशुनगंज अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, शालिग्राम शर्मा, दिनेश पासवान, सिकंदर पासवान, शालिग्राम शर्मा, अनुराग डॉन, शंभु यादव, शिवनारायण मंडल, मणिकांत सिंह, लक्ष्मीकांत चौधरी, बीरेंद्र बीरा, करण गुप्ता, सुभाष चौहान, राजीव यादव, राणा संग्राम सिंह, मनोज ठाकुर, रामस्वरूप मेहता, यदुनंदन यादव, राजीव गांधी, मुन्ना पंडित, विभाष पासवान, बबलू ठाकुर, शेखर पासवान, अनिल सिंह, मुरारी सिंह, रामचन्द्र सिंह, शंभु राही, मिथलेश सिंह, सुदेश सिंह, गोपाल दास, मंटू सिंह, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन