बीएनएमयू : विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडलिस्टों की सूची की जारी

Updated at : 28 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू : विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडलिस्टों की सूची की जारी

बीएनएमयू : विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडलिस्टों की सूची की जारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले छठे दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारी में जुट चुका है. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन की तिथि सोमवार को समाप्त हो चुकी है. बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने लगभग 15 सौ छात्र-छात्राओं का आवेदन प्राप्त किया है. दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारी व कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन की तैयारी में जुट गया है. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी टॉपर यानी गोल्ड मेडलिस्टों की सूची भी जारी कर दी है. 70 टॉपरों को राज्यपाल के हाथों मिलेगा गोल्ड मेडल परीक्षा विभाग द्वारा जो टॉपर की सूची जारी की गयी है, उसमें 70 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. समारोह में 70 छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से गोल्ड मेडल प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. इसमें स्नातकोत्तर सत्र 2020-22 के 20 छात्र-छात्राएं, स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 के 20 छात्र-छात्राएं व स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 के 26 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. साथ ही एमएलआइएस सत्र 2022-23 की एक छात्रा व एमएलआइएस सत्र 2023-24 की एक छात्रा भी गोल्ड मेडल प्राप्त करेगी. वहीं एमएड सत्र 2022-23 की एक छात्रा व एमएड सत्र 2023-24 के छात्र को भी गोल मेडल दिया जायेगा. बीएनएमयू ने सभी टॉपरों की जारी कर दी है सूची बीएनएमयू के छठे दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर सत्र 2020-22, सत्र 2021-23 व सत्र 2022-24, एमएड सत्र 2021-23 व सत्र 2022-24 तथा एमएलआईएस सत्र 2022-23 व सत्र 2023-24 के टॉपर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें स्नातकोत्तर सत्र 2020-22 व स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 की टॉपर यानी गोल्ड मेडलिस्टों की सूची पूर्व में ही जारी कर दी गयी थी. अब शेष बचे स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 व एमएड सत्र 2021-23 व सत्र 2022-24 तथा एमएलआइएस सत्र 2022-23 व सत्र 2023-24 के टॉपर छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी कर दी गई है. आपत्ति होने पर साक्ष्य के साथ जमा करें आवेदन परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 के टॉपर की सूची में किसी छात्र-छात्राओं को कोई आपत्ति है, तो 29 जनवरी तक व एमएड सत्र 2021-23 व सत्र 2022-24 तथा एमएलआइएस सत्र 2022-23 व सत्र 2023-24 के टॉपर की सूची में किसी छात्र-छात्राओं को कोई आपत्ति है, तो 30 जनवरी तक साक्ष्य के साथ परीक्षा नियंत्रक के पास आवेदन जमा करें. छात्रों व शोधार्थियों को मिलेगा प्रमाण पत्र व उपाधि बीएनएमयू के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए स्नातकोत्तर सत्र 2020-22, सत्र 2021-23 व सत्र 2022-24, एमएड सत्र 2022-23 व सत्र 2023-24 तथा एमएलआईएस सत्र 2022-23 व सत्र 2023-24 के जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, उनको प्रमाण पत्र दिया जायेगा. वहीं 23.08.2023 से अद्यतन पीएचडी उपाधि प्राप्त जिन शोधार्थियों ने छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, उनको उपाधि प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन