मुरलीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नए सचिव बने बिनोद वाफना
Published by : Shruti Kumari Updated At : 19 May 2026 11:06 AM
नए सचिव बिनोद वाफना
बैठक के दौरान पूर्व सचिव दिनेश मिश्रा के इस्तीफे का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा. इस संबंध में दिनेश मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पद पर बने रहने में असमर्थ हैं. साथ ही उन्होंने संगठन के भीतर की व्यवस्थाओं को भी संतोषजनक नहीं बताया.
मुरलीगंज (मधेपुरा) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में रविवार संध्या मुरलीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर भगत ने की.
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, व्यापारियों की समस्याओं तथा संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक के दौरान पूर्व सचिव दिनेश मिश्रा के इस्तीफे का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा. इस संबंध में दिनेश मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पद पर बने रहने में असमर्थ हैं. साथ ही उन्होंने संगठन के भीतर की व्यवस्थाओं को भी संतोषजनक नहीं बताया.
इसके बाद नए सचिव के चयन को लेकर उपस्थित सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से व्यवसायी बिनोद वाफना, प्रोपराइटर हंसराज फ्यूल सेंटर, को मुरलीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स का नया सचिव मनोनीत किया गया.
नवनिर्वाचित सचिव बिनोद वाफना ने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा व्यापारिक हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया.
अध्यक्ष शिवशंकर भगत ने कहा कि संगठन की निरंतरता एवं मजबूती को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से बिनोद वाफना को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने विश्वास जताया कि नए सचिव के नेतृत्व में चेम्बर ऑफ कॉमर्स स्थानीय व्यापारियों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










