बिहार दिवस पर बिहारी कलाकारों का हुआ है अपमान- संदीप

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस पर बिहारी कलाकारों का हुआ है अपमान- संदीप

बिहार दिवस पर बिहारी कलाकारों का हुआ है अपमान- संदीप

विज्ञापन

मधेपुरा. पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस का आयोजन किया गया. इसमें बिहार के प्रतिभावान कलाकार जो इंडिया आइडल, सारेगामापा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. किसी को मौका नहीं देकर दूसरे राज्य से कलाकारों को बुलाया गया. इसके लिए प्रदेश महासचिव युवा राजद बिहार सह प्रदेश संयोजक फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी बिहार संदीप यादव ने कहा कि यह बिहारी कलाकारों, गायकों का अपमान है. प्रतिभावान बच्चों को एक अच्छा मंच मिलता, तो उनका मनोबल बढ़ता. इधर, बिहार में दिन प्रतिदिन हत्या हो रही है. बिहार में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज हीं नहीं है. उधर शिक्षा विभाग का हाल देखिए शिक्षा विभाग तो मौन धारण कर हाथ पे हाथ देकर बैठे हुए हैं. होली में भी शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन