ePaper

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिहार दिवस का हुआ समापन

Updated at : 25 Mar 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिहार दिवस का हुआ समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिहार दिवस का हुआ समापन

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन में सोमवार की संध्या स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जलवा बिखेरा. इसके साथ ही तीन दिनों तक चलने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम का समापन हो गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन, कार्यपालक दंडाधिकारी रंजन कुमार आदि ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों स्कूल के छात्र- छात्राओं ने भाग लिए. कार्यक्रम में कई निजी विद्यालयों के बच्चों ने नृत्य, गायन समूह नृत्य, एकल गायन, वाद्य यंत्र सहित कई तरह के प्रतियोगिता में भाग लिए. कार्यक्रम में नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल, बिरेंद्र पब्लिक स्कूल मंजौरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशी कॉलोनी, एसबीजेएस प्लस टू हाई स्कूल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उदा, कृष्णा बोर्डिंग स्कूल आलमनगर, मध्य विद्यालय करूणा बासा आलमनगर, आर्मी फिजिकल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने भाग लिए. कार्यक्रम का शुभारंभ नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा आव्या और नयन ने स्वागत गीत से किया. इस स्कूल की छात्रा तृषा आनंद ने बिहार गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया. वहीं बिरेंद्रा पब्लिक स्कूल मंजौरा के छात्र- छात्राओं ने एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन किया. कृष्णा बोर्डिंग स्कूल आलमनगर के छात्रों ने लोक नृत्य पर तालियां बटोरी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसी कॉलोनी की छात्राओं ने छठ पर्व का दृष्य प्रलक्षित कर आस्था को लेकर लोगों को जागृत किया. वहीं एसडीएम एसजेड हसन की पुत्री जोशिया जिया ने देश भक्ति संगीत की प्रस्तुति से हर किसी की दांतों चबा उंगली रख दी. कार्यक्रम की अंतिम एसडीएम ने लोगों के आग्रह पर संगीत गाकर लोगों को खुश मिजाज कर दिया. मौके पर प्रथम दिन के मैराथन दौड़ कार्यक्रम के सभी सफल प्रतिभागियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एसडीएम ने कहा बिहार और बिहारियों का अपना पहचान रहा है. आज हम अपने सांस्कृतिक से ओतप्रोत है. उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कहा युवाओं के कंधे पर राज्य का विकास निर्भर है. युवा देश और राज्य के उन्नति में अपना योगदान दें. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी रंजन कुमार, बीईओ निर्मला कुमारी, अधिवक्ता सुबोध सिंह, जदयू नेता कमलेश्वरी मेहता, आर्मी फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रवि राय, कार्यक्रम संचालक शिक्षक लवकेश कुमार, शिक्षक शेखर कुमार, खुशबू कुमारी, रेणू कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन