Bihar Crime: मधेपुरा घर में महिला की गोली मारकर हत्या, जानें पति क्यों हुआ गिरफ्तार

Bihar Crime डीएसपी जया कुमारी ने बताया कि महिला के सिर में गोली मारकर हत्या की गयी है. सीता देवी लक्ष्मीपुर लालचंद निवासी पप्पू महतो की पत्नी थी.
Bihar Crime बिहार के मधेपुरा जिला के बिहारीगंज लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के वार्ड नंबर चार में गुरुवार की सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. सीता देवी दो बच्चों की मां थी. गोली सोये हुए अवस्था में मारी गयी. ज्ञात हो कि सीता का विवाह लक्ष्मीपुर लालचंद वार्ड नंबर पांच निवासी पप्पू महतो से हुआ था. प्रशिक्षु डीएसपी सह बिहारीगंज थाना प्रभारी जया कुमारी ने बताया कि महिला के सिर में गोली मारकर हत्या की गयी है. सीता देवी लक्ष्मीपुर लालचंद निवासी पप्पू महतो की पत्नी थी.
सीता के पिता बिरेन महतो ने बताया कि घरेलू विवाद चल रहा था. पप्पू महतो कोलकाता से 15 दिन पहले ही घर आया था. थानाध्यक्ष जया कुमारी ने कहा कि मृतका के पति पप्पू महतो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका के परिजनों का आवेदन अभी तक नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










