Bihar Crime: सहरसा- पूर्णिया NH पर दिनदहाड़े बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी गोली, एक की मौत, मचा कोहराम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Mar 2025 5:48 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल पिता-पुत्री को जे एन के टी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रियरंजन भास्कर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं. ताजा मामला सहरसा- पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107) पर बुधमा के पास का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्री को गोली मार दी. इस हमले में पुत्री हिना कुमारी की मौत हो गई, जबकि पिता मामूली रूप से घायल हो गए. मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 13 रहिका टोला निवासी मनोज झा अपनी पुत्री हिना कुमारी को इलाज के लिए मोटरसाइकिल से मधेपुरा ले जा रहे थे. जैसे ही वे बुधमा के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही लड़की लहूलुहान होकर गिर पड़ी, जबकि पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटनास्थल का निरीक्षण कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. एएसपी प्रमेन्द्र भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि अपराधियों ने पीछे से गोली चलाई थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने पीछा करके इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. वहीं एएसपी बताया कि पिता से पूछने पर उन्होंने बताया कि उनसे कहीं किसी की दुश्मनी नहीं है. घटना में अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार थे जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

जांच करती पुलिस

परिवार में मचा कोहराम

हिना कुमारी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया. मृतका के पिता मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के एक बड़े कपड़ा प्रतिष्ठान ‘गड़ोदिया’ में कैश काउंटर पर नौकरी करते हैं. बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए.

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने इस घटना को होते हुए देखा है या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आई हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बढ़ते अपराधों से आम लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन