ePaper

परमानंदपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार

Updated at : 21 Jul 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
परमानंदपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

घैलाढ़ परमानंदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या गस्ती के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने भतरंधा चौक पर छापेमारी की, जहां से 1.10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी शशि शेखर कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और इलाके में स्मैक की सप्लाई करता था. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. मौके पर आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें 1.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का खुलासा करने के लिए जल्द ही अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन