बीएड प्रथम वर्ष सत्र का शुभारंभ, प्रशिक्षु शिक्षकों को नियमित अध्ययन का दिया गया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फोटो - मधेपुरा- 02- कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य  | Prabhat Khabar Network

फोटो- कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा बीएड महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नवप्रशिक्षित शिक्षकों को योग्य और जिम्मेदार बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

Madhepura B.Ed Session 2026: मधेपुरा. बीएड महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रथम वर्ष के नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हरे कृष्ण वर्मा ने प्रधानाचार्य, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार ललन एवं संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. रीता कुमारी का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और पाग देकर स्वागत किया.

योग्य शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण जरूरी

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि भावी शिक्षक हैं. उन्होंने कहा कि दो वर्षों का शिक्षण एवं प्रशिक्षण उन्हें एक कुशल, योग्य और जिम्मेदार शिक्षक बनाएगा. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में अध्ययन करने की अपील की.

राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

प्रधानाचार्य ने कहा कि एक योग्य शिक्षक ही हजारों योग्य विद्यार्थियों का निर्माण कर सकता है. इसलिए प्रशिक्षण अवधि का पूरा लाभ उठाते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा की गुणवत्ता और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार होना चाहिये.

नियमित उपस्थिति पर दिया जोर

महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार ललन ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने और गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन ही सफल शिक्षक बनने की पहली शर्त है.

कुलगीत से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत स्नातकोत्तर विभाग की छात्राओं द्वारा कुलगीत की प्रस्तुति से हुआ. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाशास्त्र विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ. श्याम कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ललित कला विभाग के प्राध्यापक अजय अंकोला ने किया.

Madhepura B.Ed Session 2026: कार्यक्रम में डॉ. नंद कुमार झा, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राम सिंह, डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ. कुमारी परणीता, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. अनारूल, डॉ. शैलेंद्र कुमार, महेश मिश्रा, प्रधान लिपिक रोहित ठाकुर, लाइब्रेरियन कुमारी दीपा रानी, दिलीप कुमार, लेखपाल शिवनाथ गुप्ता, बसंती कुमारी, सुभाष चंद्र यादव, रविशंकर कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं प्रथम वर्ष के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन