ePaper

बीडीओ ने महिलाओं से स्वावलंबी बनने की अपील

Updated at : 05 May 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने महिलाओं से स्वावलंबी बनने की अपील

बीडीओ ने महिलाओं से स्वावलंबी बनने की अपील

विज्ञापन

कुमारखंड.

महिला संवाद महिलाओं को आत्मनिर्भर व जागरूक बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपने विचार,समस्याएं और समाधान खुले मंच पर रख सकती है. जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना योजनाओं का उद्देश्य है. उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरट ने सिंहपुर गढ़िया पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से शिक्षण और स्वरोजगार के अवसर मिलने से महिलाएं अपनी आय स्वयं अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनायी है. इससे उनके सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है. इस प्रकार आत्मनिर्भर बनने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनका सम्मान भी बढ़ता है. आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाएं अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कर सकती हैं. आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं परिवार और समाज में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होती हैं. स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सामूहिक रूप से कार्य करती हैं,जिससे उसके नेतृत्व कौशल का विकास होता है और सामाजिक एकता बढ़ती है.

महिला संवाद का उद्देश्य हर गांव की महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना व स्थानीय संसाधनों के माध्यम से उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. मौके पर निधि कुमारी ने महिलाओं द्वारा संचालित एक सेनेटरी पैड बनाने के उद्यम स्थापित करने की मांग की. उन्होंने बताया कि अभी भी किशोरी लड़कियों और महिलाओं में या तो जागरूकता की कमी है या पैसे के अभाव में वे सेनेटरी पैड का इस्तेमाल नहीं करती हैं. इससे वे कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रही है. मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि महिलाएं समाजिक विकास ,आधारभूत संरचना,स्वरोजगार एवं निति निर्माण से संबंधित विचार व्यक्त कर सकती है. इस अवसर पर राजेश कुमार विश्वास,नेहा कुमारी,सुरेश राम,सौरभ कुमार मंडल,मनोज कुमार झा,मिथिलेश कुमार,दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन