बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना, शाम में श्रृंगार पूजा व आरती

Author Kumar ashish|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना, शाम में श्रृंगार पूजा व आरती

बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में गुरुवार को विशेष पूजा-अर्चना और भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

मधेपुरा सिंहेश्वर स्थित बाबा सिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर में गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था रहेगी. सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दिनभर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ का क्रम जारी रहेगा. वहीं संध्या बेला में बाबा सिंहेश्वर नाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. इसके बाद विधि-विधान से श्रृंगार पूजा एवं भव्य आरती का आयोजन होगा. मंदिर परिसर में होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना के दौरान निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है. शाम की आरती एवं श्रृंगार पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन