ePaper

संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती 23 अगस्त को

Updated at : 28 Jul 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती 23 अगस्त को

संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती 23 अगस्त को

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती 23 अगस्त को मनायी जायेगी. इसको लेकर रविवार को कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि गणिनाथ जयंती जिला परिषद के विवाह भवन में मनायी जायेगी. वहीं शहर के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसके लिए हर प्रखंड हर पंचायत जाकर गणिनाथ गोविंद के सेवकों से संपर्क किया जायेगा. ताकि जयंती समारोह में हलवाई समाज के लोग अधिक से अधिक पहुंच सके. बैठक में अलग-अलग कार्यों के लिए कमेटी का गठन किया गया है. मौके पर संरक्षक हरिश्चंद्र प्रसाद साह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह, मनीष गुप्ता ,अजय बाबू, राजेंद्र साह, रवि कुमार, सुनील गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सुमन, सुनीत साना, गणेश , विक्की विनायक, संजय सुमन, बिरजू साह, चुनचुन अमलेंदु, मणी साह, बिजेंद्र साह, अरुण साह, बिजय साह , गिरीश साह, सुशील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन