संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती 23 अगस्त को, हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती 23 अगस्त को, हुई बैठक

जयंती समारोह में आने वाले कानू हलवाई लोगों के लिए ठहरने एवं भोजन की अच्छे व्यवस्था करने पर भी विचार विमर्श किया.

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती 23 अगस्त को मनाया जायेगा. इसको लेकर रविवार को नगर अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार जयंती जिलास्तर पर मनाया जायेगा. इसके लिए हर प्रखंड, हर पंचायत जाकर गणिनाथ गोविंद के सेवकों से संपर्क किया जायेगा. ताकि जयंती समारोह में कानू हलवाई समाज के लोग अधिक से अधिक पहुंच सके. सदस्यों ने पूरे जिले से पचास हजार कानू हलवाई समाज के लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है. हालांकि अभी कार्यक्रम स्थल चयन नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसका भी चयन कर लिया जायेगा. जिससे जयंती समारोह में आने वाले कानू हलवाई समाज के लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों सामना न करना पड़े. जयंती समारोह में आने वाले कानू हलवाई लोगों के लिए ठहरने एवं भोजन की अच्छे व्यवस्था करने पर भी विचार विमर्श किया. बैठक यह भी निर्णय लिया गया कि कानू हलवाई समाज से पूरे बिहार में जितने भी मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि हैं, उनसे संपर्क कर जयंती समारोह में आने लिये आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में अलग-अलग कार्यों के लिए कमेटी का गठन किया है. प्रचार प्रसार हेतु पूरे जिले में फ्लेक्स पोस्टर लगाई जायेगी. दरवाजे-दरवाजे जाकर जयंती समारोह में आने का लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा. बैठक मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरि साह, राजेंद्र प्रसाद साह, युवा अध्यक्ष रवि कुमार, सुनील गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सुमन, गायक सुनीत साना, गणेश पीटर, विक्की विनायक, गोपी साह, मणी साह, गणेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन