बीएससी चयनित प्रधान शिक्षकों ने की बैठक, हो अविलंब पदस्थापन

Updated:
विज्ञापन
बीएससी चयनित प्रधान शिक्षकों ने की बैठक, हो अविलंब पदस्थापन

जिले में प्रधान शिक्षक पद पर चयनित शिक्षकों ने रविवार को कृष्ण मंदिर गौशाला परिसर में बैठक का आयोजन किया.

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में प्रधान शिक्षक पद पर चयनित शिक्षकों ने रविवार को कृष्ण मंदिर गौशाला परिसर में बैठक का आयोजन किया. इस बाबत सभी प्रधान शिक्षकों के लिए प्रखंड जिला व राज्य स्तरीय नीति बनाने की मांग की गयी. यह भी निर्णय लिया गया कि सभी साथी अपने-अपने प्रखंड के साथी को अपने हक की आवाज उठाने के लिए जागरूक करेंगे. वहीं सभी प्रधान शिक्षकों का पदस्थापन आगामी चुनाव के आचार संहिता लागू होने से पूर्व सरकार करें इस बाबत मांग की गयी. बीएससी के माध्यम से चयनित प्रधान शिक्षक संगठन की मजबूती को और धार देने के लिए एक स्वर से एक आवाज बनकर काम करने का निर्णय लिया गया. यह भ��� निर्णय लिया गया कि बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार, विशाल राज, पप्पू कुमार, राज किशोर, प्रकाश, प्रवीण, सुमित, किशोर, नंदन कुमार, कर्मवीर कुमार, गुड्डू कुमार, सुमित कुमार, उमेश, नरेश, बालकृष्ण, नंदन, अंबेडकर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन