आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर सफल, तीन जिलों के मरीजों ने लिया लाभ

Published by :Kumar Ashish
Published at :26 Apr 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर सफल, तीन जिलों के मरीजों ने लिया लाभ

वर्तमान समय में लोग पुरानी बीमारियों से अधिक प्रभावित हो रहे हैं,

विज्ञापन

मधेपुरा. शहर के पश्चिमी बायपास रोड स्थित श्री जीवन अमृत आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रविवार को आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल जिले से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे एवं अनुभवी चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्राप्त किया. शिविर में विशेष रूप से पुराने एवं जटिल रोगों जैसे गैस, कब्ज, बवासीर, किडनी रोग, लिवर संबंधी समस्या, फैटी लिवर, वात रोग, गठिया, साइटिका, कमर दर्द, चर्म रोग, मधुमेह तथा महिलाओं से संबंधित बीमारियों का परामर्श एवं उपचार किया गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिये गये सुझावों एवं उपचार से मरीज संतुष्ट नजर आये. शिविर में डॉ एसएन कुमार, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार संबंधी आवश्यक सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग पुरानी बीमारियों से अधिक प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति बिना दुष्प्रभाव के बेहतर परिणाम देने में कारगर साबित हो रही है. आयोजन के दौरान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, जांच पर विशेष छूट, दवाइयों पर छूट तथा पांच दिनों की दवा मुफ्त उपलब्ध करायी गयी. शिविर में पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी हैं. आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ मिल सके. शिविर की सफलता से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में मरीजों की भागीदारी ने आयोजन को पूरी तरह सफल बना दिया. शिविर के सफल संचालन में राजस्थान औषधालय से आये मिट्ठू कुमार, प्रबंधक विवेक कुमार, रवि राज, हरिओम कुमार, मिथलेश कुमार, राजा कुमार एवं ब्रजेश कुमार सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी सहयोगियों ने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच व्यवस्था और परामर्श शिविर को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्रिय योगदान दिया. उनके सहयोग से शिविर में आए सैकड़ों मरीजों को बेहतर सुविधा एवं सुव्यवस्थित उपचार परामर्श उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन