बच्चों के नामांकन को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

बच्चों के नामांकन को लेकर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
कुमारखंड.
प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में स्कूल चले-अभियान के तहत जन जागरूकता को लेकर शनिवार को रैली निकाली गयी. सर्वशिक्षा अभियान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अनामांकित बच्चों के नामांकन के लिए नामांकन पखवारा चल रहा है. ऐसे में 15 अप्रैल तक प्रतिदिन नामांकन को लेकर प्रेरित करने की दिशा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. रैली के दौरान बच्चों के हाथों में विभिन्न नारे लिखी हुई तख्तियां थी. मध्य विद्यालय घोड़दौल के प्रधानाध्यापक मो गयासउद्दीन का कहना है कि इस अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. नामांकित बच्चों का ठहराव सुनिश्चत कराने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. इसके लिए अभिभावक,जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित करने की जरूरत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










