अक्षय तृतीया पर मां काली मंदिर में अष्टयाम शुरू, भक्ति में डूबा क्षेत्र

प्रखंड के प्रसिद्ध मां काली मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत अष्टयाम कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ
कुमारखंड प्रखंड के प्रसिद्ध मां काली मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत अष्टयाम कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ. आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुरोहित प्रदीप ठाकुर एवं पंडित वीरेंद्र झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. अष्टयाम के तहत 24 घंटे तक निरंतर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों की विशेष भूमिका है. इस आयोजन में क्षेत्र के कलाकार ईश्वर चंद्र झा, ललन प्यारे, हरिमोहन झा, निर्मल कुमार झा, आनंद मिश्रा, ललित मिश्रा, नटवर मिश्र, रतीश कुमार झा, आशुतोष कुमार झा, संजीव कुमार झा, प्रमोद ठाकुर, नीरज कुमार झा, रोशन ठाकुर एवं किशोर ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. मां काली मंदिर पूजा समिति के सदस्य कैलाशपति झा, जय चंद्र झा, विमल चंद्र झा और सुधीर ठाकुर सहित श्याम सृजन समिति के सचिव मानस कुमार झा एवं पंकज कुमार झा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. इनके नेतृत्व में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है,जो दिन-रात व्यवस्था में लगे हुए हैं. इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है. अष्टयाम कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करता है. इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




