ePaper

मारवाड़ी युवा मंच ने 72 दिव्यांगों के बीच बांटा कृत्रिम अंग

Updated at : 28 Aug 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच ने 72 दिव्यांगों के बीच बांटा कृत्रिम अंग

मारवाड़ी युवा मंच ने 72 दिव्यांगों के बीच बांटा कृत्रिम अंग

विज्ञापन

पुरैनी. प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रसेन मारवाड़ी विवाह भवन में मारवाड़ी युवा मंच पुरैनी शाखा के द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया. इस दौरान बैसाखी, कैलीपर्स, कान की मशीन आदि का वितरण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी विद्यानंद झा, थानाध्यक्ष राघव शरण, पूर्व मुखिया पवन केडिया, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू, सरपंच उमेश सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री विकास खेतान और संजीव केडिया सहित मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव साह, अमृतधारा पेयजल के संयोजक रितेश केडिया आदि ने किया. कार्यक्रम बीते 25 अगस्त से प्रारंभ हुआ. जिसमें 72 दिव्यांग लोगों ने निबंधन कराया. जिन्हें जांचोप्रांत गुरुवार को शिविर के माध्यम से जरूरी कृत्रिम अंग का वितरण किया गया. आनंद जैन ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमें अवसर मिला है उन मुर्झाए हुए चेहरों को फिर से मुस्कुराते हुए देखने का, जो कल तक अपने आप को समाज से अलग महसूस कर रहे थे. ऐसे लोग इस शिविर के पश्चात उसी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उड़ान भरने के लिए तैयार रहेंगे. शिविर में अतिथियों ने लाभार्थियों को कृत्रिम पैर, हाथ, बैसाखी, व्हीलचेयर एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव सुमित सर्राफ, कोषाध्यक्ष ललित केडिया, शुभम सुलतानिया, मौसम चौधरी, प्रकाश पंसारी, गौरब केडिया, रितेश केडिया, रवि सर्राफ, पंकज सुल्तानिया, निखिल केजरीवाल, राकेश केडिया उर्फ सिंटू केडिया, आयुष केडिया, नीरब अग्रवाल, नारायण चौधरी, बसंत सुल्तानिया, विष्णु केडिया, मनीष पालरिवाल, लालू पंसारी, सुनील अग्रवाल, बबलू केडिया, राजीव केडिया, संजीव केडिया, पूर्व मुखिया पवन केडिया, आनंद जैन, अर्जुन अग्रवाल आदि का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन