निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 29-30 को जीवन सदन में

शिविर के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है.
-जयपुर के तकनीकी सहयोग से मारवाड़ी युवा मंच करा रहा आयोजन-फोटो-मधेपुरा 52- बैठक में मौजूद मंच के सदस्य मधेपुरा मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 29 एवं 30 जुलाई को एक्सिस बैंक रोड स्थित जीवन सदन में किया जाएगा. जानकारी देते मंच के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार नेवेटिया ने बताया कि यह शिविर श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. शिविर में विकलांगजन के लिए कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स एवं वैसाखी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. शिविर के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है. इच्छुक लाभार्थी से आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं पासपोर्ट साइज के दो फोटो के साथ पंजीकरण कराने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों को नया जीवन देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










