अपराधियों को जल्द करें गिरफ्तार- एसपी

Updated at : 25 May 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों को जल्द करें गिरफ्तार- एसपी

अपराधियों को जल्द करें गिरफ्तार- एसपी

विज्ञापन

शंकरपुर. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने शनिवार को शंकरपुर थाना का निरीक्षण किया. इससे पूर्व पुलिस बल ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार से थाना के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा. न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. मौके पर थानाध्यक्ष रोशन कुमार, एसआइ अभय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन