ePaper

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना - कोई भी लाभार्थी घबारायें नहीं, आवेदन का समय नहीं है निर्धारित - डीएम

Updated at : 09 Sep 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना - कोई भी लाभार्थी घबारायें नहीं, आवेदन का समय नहीं है निर्धारित - डीएम

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना - कोई भी लाभार्थी घबारायें नहीं, आवेदन का समय नहीं है निर्धारित - डीएम

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत

पंचायत सरकार भवन सुखासन में उदय जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह भी शामिल हुए. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को अपने इच्छानुसार एक व्यवसाय करने के लिए दो लाख 10 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है. इसकी पहली किस्त 10 हजार रुपये की राशि इसी माह में योग्य जीविका दीदियों के खाते में स्थानांतरित की जायेगी. आगे उसके व्यापार का आकलन करते हुए दो लाख की राशि पुनः आर्थिक सहायता के रूप में दी जायेगी. इस योजना के लाभ लेने की लिए सिर्फ एक पात्रता होनी चाहिये की जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हो. अगर अभी भी कोई महिला जो जीविका से नहीं जुड़ पायी हैं. उनके लिए सर्व प्रथम जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना आवश्यक है. इसके लिए स्वघोषणा प्रपत्र भर कर ग्राम संगठन में दे और निम्न तीन पात्रता होना चाहिये. इसमें महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बिच होनी चाहिये. महिला खुद या उसके पति आय कर की श्रेणी में नहीं होनी चाहिये. महिला खुद या उनके पति किसी भी सरकारी संस्था में नियमित या संविदा पर कार्यरत नहीं होना चाहिये. अगर किसी महिला के द्वारा अभी अगर आवेदन करना छूट भी जाये तो घबराने की जरूरत नहीं यह सतत चलने वाली योजना है. इसके लिए आवेदन प्राप्त करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है. वहीं डीपीएम नीलकमल चौधरी ने बताया कि जिले के सभी 2010 ग्राम संगठन में यह कार्य चल रहा है. मौके पर वरीय उप समाहर्ता संतोष कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सिद्धार्थ रॉय, प्रबंधक संचार पदमाकर मिश्रा, प्रबंधक कृषि केशव कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रजत कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक आदित्य कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रीति कुमारी व चंदा कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन