पुत्र के अपहरण को लेकर थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
पुत्र के अपहरण को लेकर थाना में दिया आवेदन

दीपक कुमार हाल में जेल से आया है. यह की अपराधी के गिरोह का सदस्य है

विज्ञापन

शंकरपुर थाना क्षेत्र के बेहरारी पंचायत के कोल्हुआ निवासी धीरेंद्र कुमार ने शंकरपुर थाना में आवेदन देकर पुत्र का अपहरण हो जाने को लेकर शिकायत किया है. इस बाबत वह आवेदन में बताया कि मेरे पुत्र रजनीश कुमार उम्र 17 वर्ष शनिवार 5:00 बजे संध्या में मध्य विद्यालय कोल्हुआ पूर्व के निकट से गांव के ही प्रिंस कुमार दीपक कुमार, अभिमन्यु कुमार, अभिनंदन कुमार एवं पांच अज्ञात के साथ मेरे पुत्र रजनीश कुमार का साजिस के ताजत अपहरण कर लिया है, जो कि जान से मार भी सकता है. मुझे मात्र एक पुत्र है, मुझे भय बना हुआ है कि मुझे परिवरिश करने वाला कोई संतान नहीं है. प्रिंस कुमार और दीपक कुमार अपराधिक किस्म का है. दीपक कुमार हाल में जेल से आया है. यह की अपराधी के गिरोह का सदस्य है. इनलोगों के परिवार को फोन पर बोला तो गाली-गलौज करने लगा जान से मारने की धमकी भी दिया. उनके परिवार और यह सभी पूर्व से लग रहा था कि उनके पुत्र को जान से मार देंगे. साथ ही उनके साथ आगे पता लगाकर सभी का नाम दर्ज करवा सकता हूं. उन्होंने थानाध्यक्ष से मांग किया है कि उप्रयुक्त बातें पर ध्यान देते हुए एफआईआर दर्ज करने की कृपा की जाय. शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है जांच कर उचित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन