स्नातक प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर स्पाॅट नामांकन के लिए आवेदन की तिथि जारी

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर स्पाॅट नामांकन के लिए आवेदन की तिथि जारी
मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर में शेष रिक्त सीटों पर स्पाॅट नामांकन के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है. डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 14 से 17 अगस्त तक आवेदन की तिथि तय की गयी है. इसमें वे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं जिनका नाम पहले किसी सूची में आ चुका है, लेकिन नामांकन नहीं करा पाये थे. इसके लिए यूएमआइएस पोर्टल पर स्पॉट अप्लाई विकल्प के माध्यम से अप्लाई आईडी और कंफिडेंशियल नंबर दर्ज कर डिग्री व विषय चयन करने के बाद सबमिट करना होगा. साथ ही छात्र कैंडिडेट लाॅगिन में जाकर अपना विषय भी बदल सकते हैं. इसके साथ ही जो छात्र पूर्व आवेदन नहीं किए हैं, वे भी 14 से 17 अगस्त के बीच आवेदन कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










