ePaper

बीसीए की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

Updated at : 03 May 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीए की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

बीसीए की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यालयों के बीसीए के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. बीसीए के छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआइ पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में बीएनएमयू मुख्यालय के प्रशासनिक परिसर स्थित मुख्य द्वार के समीप शनिवार को धरना दिया.

छात्रों को आधा नंबर से कर दिया प्रमोट

मनीष कुमार ने कहा कि कुलपति छात्र-छात्राओं के समस्याओं को सुनने के बजाय, पत्र के माध्यम से डराने की कोशिश कर रहे हैं और बकवास कर रहे हैं, जिसका लीगल नोटिस कुलपति समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया जायेगा, जो हमारे निजता का हनन किया है. उन्होंने बताया कि बीते दिनों बीएनएमयू अंतर्गत महाविद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीसीए के विभिन्न सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया था, जिसमें 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम को प्रमोट या पेंडिंग कर दिया गया था. सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रमोट या पेंडिंग परीक्षा परिणाम में 60 से 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को आधा नंबर यानी 0.5 नंबर से प्रमोट किया गया है.

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मनीष ने कहा कि छात्रों का पास अंक 31.5 है, जबकि छात्रों को 31 नंबर देकर उनके परीक्षा परिणाम को प्रमोट कर दिया गया है. साथ ही बहुत सारे छात्र को औसत अंक दे कर छोड़ दिया गया है, जो कहीं न कहीं से कांपी जांचने वाले शिक्षकों की आधी अधूरी जानकारी को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्र-छात्राओं ने लगातार पांच से छह बार कुलपति एवं परीक्षा विभाग के पास समस्या को लेकर पहुंचे, लेकिन बीएनएमयू प्रशासन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर पा रही है. इसके बाद बीसीए की सभी छात्र-छात्राओं ने त्रुटि पूर्ण परीक्षा परिणाम सुधार एवं बीसीए के बुनियादी जरूरतों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

छात्र नेताओं ने बताया कि सात दिन बाद बीएनएमयू में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर युवा शक्ति के सौरभ यादव, निरंजन यादव, सुमित, आशुतोष, आइसा के अरमान अली एजाज अख्तर, भीम आर्मी के बिट्टू रावण, सानू, मनीष, आयुष चौहान, रौनक, राज, निखिल, सूरज सिंह, सौरव सिंह, सौरव, शिवम, शुभेंदु झा, केशव सिंहा, हितेश, दिव्य झा, आराध्य सिंह, चित्रा कुमारी, प्रीति, स्वाति, तृप्ति सिंहा, सानिया, साक्षी, कोमल, तृषा, साक्षी प्रिया, रितिका राज, खुशबू कश्यप, स्वाति सिंह, साक्षी ठाकुर, निशा, अभिषेक झा, विजय, बबन, अंकित, कुणाल, स्वाति, तृप्ति, प्रीति, मुस्कान, प्रियंका, साक्षी, नंदनी, दीक्षा, कोमल, तृप्ति सिंहा, आशिका सिंह, प्रीति, शिवानी, मीनाक्षी भारती, जागृति, ऋचा, अभिषेक, हार्दिक झा, शिवम झा, राजकुमार, शिव भगत, जूही आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन