ePaper

हत्या के बाद शव जलाने से परिजनों ने किया इनकार, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला सुलह

Updated at : 26 Nov 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के बाद शव जलाने से परिजनों ने किया इनकार, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला सुलह

हत्या के बाद शव जलाने से परिजनों ने किया इनकार, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला सुलह

विज्ञापन

गम्हरिया .

थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा जिवछपुर पंचायत के शिहपुर वार्ड नंबर नौ में मंगलवार की शाम बदमाशों ने रविंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने घटना को लेकर शव को जलाने से इनकार कर रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक डीएम, एसपी आकर हमलोगों को आश्वासन नहीं देते हैं तब तक हमलोग शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे. लोगों का कहना है कि इस तरह से अपराधी आकर गोली मार कर चला जाता है और पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं करता है. इससे अपराधी का मनोबल बढ़ रहा है.

राजद नेता डॉ रवि शंकर उर्फ पिंटू यादव, मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने परिजन सहित ग्रामीणों को समझाकर शव को दाह संस्कार कराया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पांच रोज के अंदर अपराधी चाहे जिस कोने में छुपा हो उसे गिरफ्तार कर लेंगे. मालूम रविंदर को दो बेटी एक पुत्र थे. उनकी पत्नी विलाप कर रही थी. रविंद्र अपने परिवार में इकलौता कमाने वाले व्यक्ति थे. उसके जाने से परिवार में मातम छाया है. र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन