जिले के विभिन्न केंद्रों पर हुई एईडीओ की परीक्षा

Published by :Kumar Ashish
Published at :14 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के विभिन्न केंद्रों पर हुई एईडीओ की परीक्षा

जिले के विभिन्न केंद्रों पर हुई एईडीओ की परीक्षा

विज्ञापन

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण मधेपुरा. जिला मुख्यालय के विभिन्न केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा मंगलवार को कदाचारमुक्त हुई. परीक्षा राजकीयकृत केशव कन्या प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत रास बिहारी प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवनंदन प्रसाद मंडल प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाबा सिंहेश्वर कॉलेज, सिंहेश्वर, मनोहर दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिंहेश्वर तथा टीपी कॉलेजिएट प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई. परीक्षा केंद्रों का जायजा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, संदीप सिंह ने लिया. इस दौरान डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी की जांच की. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संचालित होनी चाहिये. एसपी ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी है. निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन