विश्वविद्यालय में भैंस घुमा कर अभाविप ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

विश्वविद्यालय में भैंस घुमा कर अभाविप ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में रचनात्मक आंदोलन के अंतर्गत भैंस घुमा कर सांकेतिक प्रदर्शन किया. इस दौरान अभाविप की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने पर कुलपति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. कहा कि कुलपति यूएमआइएस का संरक्षक बनकर उसके लिये सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का तबादला कर अपने धुन में भ्रष्टाचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुलपति भ्रष्टाचार के संरक्षक बने हुये हैं. वहीं पूर्व प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने कहा कुलपति जिस प्रकार से विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा दी है उससे मंडल विश्वविद्यालय की छवि एवं गरिमा दोनों धूमिल हो रही है. राज्य कार्य प्रमुख सौरभ यादव ने कहा कि जब छात्र संगठन आंदोलन करने के लिए उनसे अनुमति मांगती है, तो वह विधि व्यवस्था का हवाला देकर यह छात्र नेताओं पर झूठा मुकदमा कर देती है और उनके भविष्य को बर्बाद करती है. वही विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक नवनीत सम्राट व सह संयोजक मेघा मिश्रा ने कहा कि कुलपति दुराग्रह की भावना से ग्रसित हैं और जानबूझकर हुए छात्र नेताओं पर मुकदमा करते रहते हैं. मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनीष कुमार, बबलू कुमार, अंशु कुमार, अजय कुमार, काजल , शिवानी, रीता, अमृता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




