अभाविप ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

अभाविप ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मधेपुरा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनायी. मौके पर बीएनएमयू के कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हजारों लोगों ने योगदान दिया है, लेकिन उनमें महात्मा गांधी का योगदान सबसे विशिष्ट है. अभाविप के विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि महात्मा गांधी महामानव थे. मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष डाॅ शंकर कुमार मिश्रा, अशोक पोद्दार, डाॅ उपेंद्र प्रसाद यादव, उप कुलसचिव डाॅ अशोक सिंह, विभाग संयोजक सौरभ कुमार, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










