ePaper

विभाग स्तरीय बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन <bha>--</bha> अभाविप

Updated at : 18 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
विभाग स्तरीय बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन <bha>--</bha> अभाविप

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ हुई

विज्ञापन

मधेपुरा.

शनिवार को बीएनएमयू के शैक्षणिक परिसर में मधेपुरा सहरसा का विभाग बैठक का भव्य आयोजन किया. इसमें मधेपुरा उत्तर, मधेपुरा दक्षिण, सहरसा, बीरपुर, सिमराही के कार्यकताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सक्रियता का परिचय दिया.

यह बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.

बैठक में प्रवासी के रूप में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ निधि बहुगुणा की विशेष उपस्थिति रही. जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन से उपस्थित कार्यकताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया. उन्होंने संगठनात्मक कार्य संस्कृति, महिला सहभागिता एवं युवा नेतृत्व के महत्व पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता ही संगठन की जड़ें मजबूत करते हैं एवं इन्हीं की सक्रियता से राष्ट्र निर्माण का सपना साकार होता है.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने संगठन की कार्यशैली, कार्यकताओं की भूमिका तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि संघटन को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं अनुशासित रहना होगा. जिले से लेकर विभाग स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को साझा लक्ष्य के लिये एकजुट होकर कार्य करना चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ हुई. इसके पश्चात पांचों जिलों के विभाग प्रमुखों, संयोजकों एवं वरिष्ठ कार्यकताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. रिपोटों के माध्यम से जमीनी हकीकत, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई.

बैठक में संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, शिविर, युवा संवाद, शिक्षा-संस्कृति कार्यक्रम तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गयी. कार्यकताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुये सुझाव रखे, जिन पर केंद्रीय रूप से विचार किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. बैठक ने सभी कार्यकताओं में नव उर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया. इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक यादव, भावेश झा, प्रांत सह मंत्री मनीष चौपाल,समीक्षा यदुवंशी, प्रांत कार्य सह शोध प्रमुख रंजन यादव,विभाग प्रमुख ललन प्रसाद अद्री, विभाग संयोजक सौरभ यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मेघा कुमारी, प्रकाश भगत जिला संयोजक नवनीत सम्राट, जिला सह संयोजक समर राज, नगर अध्यक्ष सुधांशु शेखर, नगर मंत्री अंकित आनंद, मनीष कुमार, कश्यप कुमार, बबलू कुमार, अजय, सत्यम, अंशु, रीमा कुमारी, मुस्कान कुमारी,सेजल कुमारी, ममता कुमारी. मिलन कुमारी. कुसुम कुमारी. आरती कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन