बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली

रामपट्टी रोड में बुधवार को बाइक लूट कर युवक को गोली मारने के मामले में थाना में केस दर्ज किया गया है
सिंहेश्वर. रामपट्टी रोड में बुधवार को बाइक लूट कर युवक को गोली मारने के मामले में थाना में केस दर्ज किया गया है. घायल युवक रामपट्टी वार्ड आठ निवासी आशुतोष कुमार सिंह ने सिंहेश्वर थाना में मामला दर्ज कराया है. आशुतोष ने बताया कि वह दोपहर खाना खाकर सिंहेश्वर बाजार जा रहा था. पावर ग्रिड से पहले एक बिना नंबर की बाइक खड़ी दिखी. वह रुककर बाइक देखने लगा. तभी दो युवक आए और उसकी बाइक छीनने लगे. विरोध करने पर एक युवक ने उसके पैर में गोली मार दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










