एमबीसी नहर में युवक डुबा, नहीं मिला शव

Updated:
विज्ञापन
एमबीसी नहर में युवक डुबा, नहीं मिला शव

शनिवार को ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जो देर शाम तक काफी खोजबीन किया

विज्ञापन

शंकरपुर

थाना क्षेत्र के मोरकाही एमबीसी नहर में शनिवार की दोपहर एक व्यक्ति के डूब जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया गया कि मोरकाही वार्ड दस निवासी बुधु ऋषिदेव के 35 वर्षीय पुत्र सुनील ऋषिदेव शनिवार के दोपहर एमबीसी नहर तरफ कोई काम से गया था.

अचानक नहर में डूब गया. उसके बाद हो-हल्ला होने पर स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना शंकरपुर अंचलाधिकारी एवं थाना को दिया. सीओ राहुल कुमार ने बताया कि खोजबीन पहले करवाया गया. उसके बाद शनिवार को ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जो देर शाम तक काफी खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला. उसके बाद रविवार के सुबह भी खोजबीन किया गया, लेकिन अभी तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मोरकाही पुल लेकर दक्षिण काफी दूरों तक खोजा जा रहा है. हरेक पुल साइफन के पास खोजा जा रहा है, लेकिन अभी तक नहीं मिला है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन