दुकान से चोरी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान से चोरी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

दुकान से चोरी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक स्थित एक दुकान में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. इस बाबत दुकानदार राजू गुप्ता उर्फ टिल्ली गुप्ता ने बताया कि दुकान पर बैठा था. इसी बीच एक युवक आया और सामान लाने के लिए कहा सामान देने के बाद रुपया लेकर दुकान के अंदर चला गया. उसी क्रम में युवक ने मौका पाकर दुकान के गल्ला में हाथ डालकर बिक्री का तीन हजार रुपया निकाल लिया. दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी का मामला कैद हो गया. लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. युवक गम्हरिया के जोगबनी वार्ड 13 निवासी विकास है. उसके पास चोरी का पैसा बरामद हुआ. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि उक्त युवक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन