600 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
600 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

600 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बाजार मूल्य करीब 60 लाख, हत्या-लूट के मामलों में भी है तस्कर का आपराधिक इतिहास

मधेपुरा.

मधेपुरा पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. इस संबंध में एएसपी प्रवणेंद्र भारती ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्र, शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी व गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.

इसी दौरान 10 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि मठाही पुलिस शिविर क्षेत्र के बैरवा गांव स्थित लव कुमार सहयोगी के साथ बाहर से भारी मात्रा में नशीली पदार्थ लाया गया है. प्राप्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की. टीम में सदर थानाध्यक्ष पुनि विमलेंदु कुमार, मठाही पुलिस शिविर प्रभारी पुअनि मितेंद्र प्रसाद मंडल व दंडाधिकारी तथा सशस्त्र बल को शामिल किया. टीम ने आरोपी लव कुमार के घर ग्राम बैरवा स्थित छापेमारी की. इस दौरान लव कुमार, पिता-गजेंद्र यादव, घर-बैरवा वार्ड नंबर-सात थाना व जिला-मधेपुरा को गिरफ्तार किया. वहीं दो अन्य सहयोगी भागने में सफल रहा. टीम में शामिल दंडाधिकारी ने घर की तलाशी ली. प्लास्टिक के पैकेट में 600 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. वहीं तस्कर लव कुमार को 600 ग्राम स्मैक, मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. बरामद स्मैक का बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है.

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही तस्कर के नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार तस्कर लव कुमार पर पूर्व से कई संगीन मामलों में वांछित है. जांच में खुलासा हुआ कि लव कुमार पहले से ही मधेपुरा थाना कांड संख्या 817/19 में वांछित है, इसमें हत्या, लूट, मारपीट व धमकी जैसी गंभीर धाराएं दर्ज हैं. पुलिस को संदेह है कि आरोपी लंबे समय से जिले और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार फैला रहा था. इस सफल ऑपरेशन में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, मठाही पुलिस शिविर प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन