चतरा में एक लोडेड रेगुलर राइफल बरामद

चतरा में एक लोडेड रेगुलर राइफल बरामद
ग्वालपाड़ा. अरार थाने की पुलिस ने सोमवार को एक लोडेड रेगुलर राइफल बरामद किया है. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात गुप्त जानकारी मिली कि चतरा वार्ड नंबर एक निवासी विनोद साह घर में हथियार रखा है. घटना के सत्यापन के लिए पुलिसबल के साथ चतरा वार्ड नंबर एक निवासी विनोद साह के घर सोमवार को पहुंचे. इस दौरान एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिसबल ने हिरासत में ले लिया, जिसने नाम बिनोद साह निवासी चतरा वार्ड नंबर एक बताया. बिनोद साह के तकिया के नीचे से एक रेगुलर राइफल बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने कहा कि हथियार के बारे में पूछने पर विनोद ने बताया कि चतरा पंचायत के मुखिया रौशन कुमार का हथियार है, जो पुलिस के भय से मुझे रखने दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










